आरिफ़ नियाज़ी
इरफान खान के बाद... : बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार को 67 साल की उम्र में उनका मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 2 साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि बुधवार सुबह ऋषि को हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी। ऋषि की मौत के बाद अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट किए हैं। बता दें कि इरफान खान की मौत के दूसरे दिन ऋषि कपूर का जाना पूरे देश के लिए बड़े सदमे की बात है।
इरफान खान के बाद ऋषि कपूर का निधन

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा “वो चले गए..! ऋषि कपूर चले गए.. अभी अभी वो चले गए .. मैं अंदर से तबाह हो गया!
रणधीर कपूर ने बताया था कि, ‘वह अस्पताल में हैं और कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’ बता दें पहले फरवरी महीने में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। सितंबर में ही वह अमेरिका से कैंसर का उपचार कराकर भारत लौटे थे।