शामिक नियाज़ी
पिछले 24 घंटे भारत पर बहुत भारी गुज़रे हैं देश में संक्रमित का आँकड़ा 4.50 लाख पार कर चुका है, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 15,968 केस सामने आए, वहीं 465 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 4 लाख 56 हजार हो गई है। हालांकि, इनमें एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 83 हजार से कुछ ज्यादा ही है। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 14 हजार 476 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के मामले आये सामने

प्रभावित राज्यों का हाल
- महाराष्ट्र : देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात बेहद नाजुक बनी हुए हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 1 लाख 39 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 248 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 6531 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।
- दिल्ली दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,947 नए मामले सामने आये, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 66,000 के आंकड़े को पार कर गई, जबकि बीमारी के कारण अब तक 2,301 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 68 मौतें हुई हैं।
फिलहाल भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 56.38 फीसदी यानी करीब 2,58,574 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही करीब 10 हजार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 83 हजार है।
इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने खुलासा किया है की पिछले 24 घंटे में 2 लाख कोरोना के टेस्ट किये गए हैं जो अपने आप में भारत के लिए एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।