आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर 15 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शादाब शम्स और भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने दरगाह पर चादर चढ़ाई ।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष्मान योजना चालयी। ऐसे मुख्यमंत्री के लिए रूडकी में एक तरफ यज्ञ और हवन के साथ साथ दरगाह में चादर चढ़ाई। मुख्यमंत्री जल्दसे जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटे।

इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शादाब शम्स ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश में विकास को नए आयाम दिए हैं मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ होकर प्रदेश में लौटे यही दुआ दरगाह पर की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के शीघ्र लाभ के लिए लोग दुआ कर रहे हैं जल्द ही मुख्यमंत्री हमारे बीच स्वस्थ होकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री का परिवार कोरोना की चपेट में है ऐसे में दरगाह से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। जिसके लिए दरगाह पर दुआएं की गई हैं। अलग अलग धर्मों के लोग मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य कामना की दुआ कर रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,दानिश गौड (ज़िला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) गुलफाम शेख ,अनीस गौड़,ज़िला अध्यक्ष बहरोज़ आलम, सलीम अहमद,जमील अहमद,अनीस अहमद, राहुल,अज़हर,इसरार अल्वी,शाकिर,अकरम साबरी, डॉक्टर शहज़ाद,राव ज़मीर , ज़िला महामंत्री नसीम सलमानी आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।