आरिफ नियाज़ी
रुड़की आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने नगर निगम के भाजपा मेयर गौरव गोयल के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन कर उनका इस्तीफा मांगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ ने कहा कि भाजपा मेयर के ऊपर संगीन धाराओं में केस दर्ज हो चुका है मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच होने तक मेयर को अपने पद से इस्तिफा दे देना चाहीए। उन्होंने कहा की रूडकी में भाजपा के विधायक है, भाजपा के मंत्री हैं, राज्य में भाजपा की सरकार और कें द्र में भाजपा की सरकार है ऐसे में भाजपा मेयर अपने पद पर बने रहे तो निष्पक्षजांच असम्भव है इसलिए पूरी जांच होने तक उन्हें तत्काल अपने पद इस्तीफा दे देना चाहिए।

रुड़की ज़ोन के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने में पुलिस प्रशासन ने 2 महीने का वक़्त लगाया और कोर्ट से निर्देश के बाद ही मुकदमा दर्ज हो सका ऐसे मेंपद पर बने रहते, भाजपा मेयर में जांच प्रक्रिया को प्रभावित्त कर सकते हैं। अतः उन्हें नैटिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके परमंगलौर से वरिष्ठ आप नेता अमजद उस्मानी ने कहा कि मेयर की इस शर्मनाक हरकत से रुड़की प्रथम नागरिक के पद की गरिमा को ठेस पहुची है, भाजपा मेयर को पद पर रहने का कोई अधिकार नही है।

आप नेता प्रेम सिंह ने कहा की महीलाओं के विरोध में हमेशा भाजपा ही संरक्षण देती दिखती है।शाह वक़ार चिश्ती ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है। संगठन मंत्री अनिल कश्यप ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ को इस आंदोलन को व्यापक करने का आह्वान किया , इस मौके पर शाह वक़ार चिश्ती, प्रेम सिंह , सुरेंद्र शर्मा, ओमवीर यादव, मोहम्मद नदीम , सुफियान , राव तनवीर, महक सिंह सैनी , दुष्यंत महारती, अनिल कश्यप, विशाल, जीतेन्द्र मालिक, महक सिंह सैनी, सुनील सिंघल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।